पुलिस के अनुसार उमेश तिवारी उम्र 47 वर्ष सी-ब्लॉक जेडीए कॉम्प्लेक्स नर्मदा परिसर न्यू आदर्श कॉलोनी लार्डगंज पेशे से एक प्रापर्टी डीलर हैं। उनकी यादव कॉलोनी स्थित एक प्रापर्टी में कल्लन गुप्ता उर्फ राममोहन गुप्ता और टीपू उर्फ रामप्रकाश गुप्ता पार्टनर हैं। इसी प्रापर्टी के लेन-देन और को लेकर उमेश तिवारी ने टीपू गुप्ता को फोन लगाया था। टीपू ने बातचीत करने के बहाने उमेश को कृष्णा कॉम्प्लेक्स स्थित अपने ऑफिस के पास बुलाया। उमेश ने अपने बड़े भाई दिनेश तिवारी और साथी विक्की चौरसिया के साथ पहुंच गए। जहां पर पूर्व पार्षद कल्लन गुप्ता व उनके टीपू गुप्ता मिल गए। उमेश ने जब पार्टनरशिप के मामले पर बात की तो कल्लन गुप्ता भड़क गए और तलवार निकालकर उमेश के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला होते ही उमेश गिर गया, इसके बाद कल्लन गुप्ता व टीपू गुप्ता ने ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उमेश के शरीर पर गंभीर चोटें आई। हमला होते देख बड़े भाई दिनेश तिवारी और साथी विक्की ने बीच-बचाव किया। इसके बाद पुलिस को खबर देते हुए घायल उमेश को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायल की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने मामले में कल्लन गुप्ता व उनके भाई टीपू के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।