khabar abhi tak

जादू-टोने के शक पर बाबा की हत्या, कुटिया में सोते समय सिर पर पत्थर मारा, जबलपुर ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ा

जबलपुर/नरसिंहपुर। नरसिंहपुर के मुंगवानी स्थित कठौतिया गांव स्थित सिद्धेश्वर धाम में उस वक्त कैलाश बाबा पर सोमनाथ ठाकुर ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में घायल सोमनाथको खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के लिए जबलपुर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी सोमनाथ को सरगर्मी से तलाश करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। 

                         पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोमनाथ पिता उजरिया सिंह उम्र 45 वर्ष को संदेह था कि बाबा कैलाश जादू टोना करता है, जिससे वह हर वक्त परेशान रहता है। उसने यह बात सिद्धेश्वर में रहने वाले परिचित श्रीलाल से कही थी। बीती रात सोमनाथ सिद्धेश्वर धाम स्थित बाबा की कुटिया में पहुंचा। उस वक्त बाबा सो रहा था, तभी कैलाश ने बाबा के सिपर पत्थर पटक दिया, हमला होते ही बाबा चीख पड़ा, शोर सुनकर सिद्धेश्वर धाम में सो रहे लोग दौड़कर पहुंचे,देखा तो बाबा खून से लथपथ हालत में पड़े छटपटा रहे थे। उन्हे उठाकर तत्काल शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डाक्टरों से प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया, रास्ते में बाबा कैलाश की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही  पहुंच गई और पूछताछ के बाद पाठा गांव के सोमनाथ ठाकुर को हिरासत में लिया।  पुलिस को पूछताछ में आरोपी सोमनाथ ने बाबा पर पत्थर से हमला करने की बात स्वीकार की। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak