पुलिस के अनुसार त्यागी नगर डिेफेंस कालोनी में रहने वाले आनंद श्रीवास्तव ने मधु से वर्ष 2010 में प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक बेटा व एक बेटी है। आज सुबह के वक्त दोनों में घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ा कि आनंद ने मूसल उठाकर मधु के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे मधु की मौके पर ही मौत हो गई। मां पर हमला होते देख बच्चों में चीख पुकार मच गई, शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने आवाज लगाई लेकिन आनंद ने दरवाजा नहीं खोला। यहां तक कि अंदर से चिल्लाकर कहा कि पुलिस के आने पर ही दरवाजा खोलेगा, इसके बाद उसने पुलिस को फोन पर खबर दी। पुलिस के पहुंचने के बाद ही आनंद ने दरवाजा खोला, पुलिस ने देखा तो महिला खून से लथपथ हालत में पड़ी है। पुलिस ने आनंद को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आनंद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। चर्चाओं में यह बात सामने आई है कि आरोपी पति ने पहले पत्नी का गला घोंटा, फिर मसाला कूटने वाली मूसली से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे सिर बुरी तरह कुचल गया था।
Tags
gwalior