जबलपुर। खमरिया के घाना की शराब दुकान में सेल्समेन से दबंगई दिखाकर मुफ्त में शराब का दबाव बनाने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी बदमाश का जुलूस निकाला है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया चाकू भी बरामद किया है।
खमरिया थाना प्रभारी राजकुमार खटीक ने बताया कि शराब दुकान के सेल्समेन सूरज जायसवाल पर चाकू से हमला करने वाले निकेश बंजारा को गिरफ्तार कर लिया है। टीआई का कहना है कि इस प्रकरण में सतीश कुशवाहा को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों पर पहले से आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस के द्वारा निकाले गए जुलूस में आरोपी से रूक-रूक कर उठक-बैठक लगवाई जा रही थी।
