जबलपुर। रेलवे द्वारा आगामी त्योहारों दुर्गा पूजा, दिवाली एवं छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01043/01044 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-समस्तीपुर जंक्शन-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एसी समर स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल से होकर अपने गंतव्य को जाएगी।
एलटीटी-समस्तीपुर जंक्शन-एलटीटी साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 01043 एलटीटी से समस्तीपुर जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 13 अक्टूबर से 17 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से दोपहर 12:15 बजे प्रस्थान कर इटारसी रात 23:56 बजे, पहुँचकर अगले दिन पिपरिया 00:50 बजे, नरसिंहपुर 01:53 बजे, मदन महल 03:25 बजे, कटनी 04:40 बजे, मैहर 06:38 बजे, सतना 07:20 बजे पहुँचकर मार्ग से होते हुए बुधवार रात्रि 23:45 बजे समस्तीपुर जंक्शन स्टेशन पहुँचेगी। (06 सेवाएं)
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर जंक्शन से एलटीटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 15 अक्टूबर से 19 नवम्बर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को समस्तीपुर जंक्शन स्टेशन से 03:00 बजे प्रस्थान कर सतना 18:10 बजे, मैहर 18:43 बजे, कटनी 19:40 बजे, मदनमहल रात 21:50 बजे, नरसिंहपुर 23:00 बजे, पिपरिया मध्यरात्रि 00:00 बजे, इटारसी 02:35 बजे और शुक्रवार 15:45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुँचेगी। (06 सेवाएं)
कोच कम्पोजीशन:- इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 18 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं 02 जनरेटरकार सहित कुल 22 कोच रहेंगे।
ट्रेन के हाल्ट:- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी , मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र जंक्शन, सोनपुर जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन एवं मुजफ़्फ़ऱपुर जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।
