khabar abhi tak

बरेला में रुका मुख्यमंत्री का काफिला, ढाबे पर पी चाय, महिला उद्यमियों की मेहनत को सराहा




जबलपुर। नगर  प्रवास के दौरान आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सहज रूप सामने आया। मंडला जिले में तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम से लौटते समय डुमना विमानतल जाते हुए वे बरेला पहुंचे। शारदा माता मंदिर के सामने अग्रवाल होटल पर भारी जनसमूह देखकर मुख्यमंत्री ने अपना काफिला रुकवाया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर और दिव्यांगजन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप रजक मौजूद रहे। इसके बाद सनराइज फैमिली ढाबे पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजकुमार पटेल, विधायक नीरज सिंह तथा जिला महामंत्री कृष्ण शेखर सिंह ने उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने आरती दुबे और सुरभि दुबे से मिलकर चर्चा की। साथ ही क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त कोचिंग पढ़ाने वाले स्थानीय युवा मयंक साहू को शॉल भेंट कर प्रोत्साहित किया।

​मुख्यमंत्री ने खुद चुकाया चाय का बिल

​मंडला से जबलपुर के रास्ते में सड़क मार्ग पर भारी संख्या में नागरिक मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए खड़े थे। जनता का उत्साह देखकर मुख्यमंत्री सीधे सड़क किनारे स्थित अग्रवाल होटल पहुंचे। उन्होंने वहां बैठकर आम नागरिकों के बीच सामान्य ग्राहक की तरह गरमा-गरम चाय की चुस्कियां लीं। दुकान संचालक से आत्मीय बातचीत करने के बाद मुख्यमंत्री ने अपनी जेब से चाय का भुगतान भी किया। इस सादगी को देखकर वहां उपस्थित आम नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता बेहद प्रभावित हुए।

​आरती और सुरभि के  ढाबे पर भी रुके

​सफर के दौरान मुख्यमंत्री का वाहन बरेला के सनराइज फैमिली ढाबे पर रुका, जिसे सास और बहू मिलकर चलाती हैं। मुख्यमंत्री ने ढाबा परिसर में बैठकर चाय पी और महिला उद्यमियों से उनके कामकाज तथा आजीविका के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं के इस स्वावलंबी प्रयास की सराहना करते हुए परिवार के अन्य सदस्यों का कुशलक्षेम भी पूछा। इसी स्थान पर निशुल्क शिक्षा की अलख जगा रहे मयंक साहू की लगन देखकर मुख्यमंत्री ने उन्हें सार्वजनिक रूप से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak