khabar abhi tak

जबलपुर : डुमना एयरपोर्ट रोड पर हादसा, तेज रफ्तार कार पलटी, एयरबैग ने बचाई जान (देखें वीडियो)

जबलपुर. एयरपोर्ट डुमना रोड पर शनिवार शाम चंडी टोला के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुलने से चालक युवक की जान बच गई। दुर्घटना में चालक को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार शाम करीब 4 बजे कार क्रमांक जीजे-38-बीबी-3178 डुमना एयरपोर्ट की ओर से आ रही थी। चंडी टोला के पास अचानक कार लहराने लगी और देखते ही देखते सड़क पर पलट गई। 

कार के पलटते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि जिस समय कार अनियंत्रित होकर पलटी, उस दौरान सड़क पर कोई दूसरा वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे में कार का अगला और अन्य हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। एयरबैग खुलने के कारण चालक को गंभीर चोट नहीं आई।

कार को विजय नगर निवासी युवक चला रहा था, वह अपने जीजा की कार लेकर डुमना की ओर गया था। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार को देखकर काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर चिंता जताई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी ली। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak