khabar abhi tak

भोपाल में रिटायर्ड IAS की हत्या, जबलपुर में पुलिस अलर्ट मोड पर, किराए के मकान में दबिश, अवैध शराब और हुक्का के साथ युवक गिरफ्तार

 

जबलपुर। राजधानी भोपाल में एक सेवानिवृत्त IAS अधिकारी की सनसनीखेज हत्या के बाद अब जबलपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क मोड पर आ गई है। पुलिस मुख्यालय के सख्त निर्देशों के बाद शहरभर में किराए के मकानों, फ्लैट्स, डुप्लेक्स, पेइंग गेस्ट और केयरटेकर के तौर पर रहने वाले लोगों की व्यापक स्तर पर जांच और सर्चिंग शुरू कर दी गई है।
                                  इसी विशेष सर्चिंग अभियान के तहत गोरखपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक घर पर दबिश दी, जहां से भारी मात्रा में अवैध शराब और प्रतिबंधित हुक्का बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गोरखपुर सीएसपी एमडी नगोतिया ने भारी पुलिस बल और थाना प्रभारियों के साथ इलाके में सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अपार्टमेंट में कुछ लोगों ने हाल ही में फ्लैट किराए पर लिया है। जब पुलिस ने उस घर की तलाशी ली, तो वहां अवैध शराब और प्रतिबंधित हुक्का मिला। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए युवक की गतिविधियाँ और बातें बेहद संदिग्ध पाई गईं, जिसके चलते उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है ताकि उसके अन्य संपर्कों का भी पता लगाया जा सके। घटना के बाद जबलपुर एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष निर्देश जारी किए हैं कि इलाकों में रहने वाले नए किराएदारों का अनिवार्य रूप से सत्यापन किया जाए। हॉस्टल और संदिग्ध ठिकानों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या नियमों के उल्लंघन पर तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak