khabar abhi tak

रांझी क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, एक्सिस गाड़ी छोड़कर भागा आरोपी युवक

जबलपुर। रांझी क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा दर्शन के दौरान एक तेज रफ्तार वाहन चालक की लापरवाही का मामला सामने आया है। बीती रात दर्शन तिराहा के पास एक तेज गति एक्सिस स्कूटर ने सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन में सवार मां-बेटे घायल हो गए। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और विवेचना शुरू कर दी है।

                              पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रांझी क्षेत्र में देर रात 3.30 बजे के लगभग मनीष अग्रवाल उम्र 37 वर्ष निवासी चुंगीनाका आईटीआई माढ़ोताल अपने परिवार के साथ रांझी में दुर्गा प्रतिमाएं देखने आया था। जब वह दर्शन तिराहे से आगे सीओडी मोड़ के पास पहुंचे, तो उन्होंने और उनके छोटे भाई दुर्गेश अग्रवाल ने अपनी मोटर साइकिलें सड़क किनारे खड़ी कर दीं और दुर्गा प्रतिमाएं देखने लगे। उसी दौरान दर्शन तिराहे की ओर से आ रही एक एक्सिस स्कूटर के चालक ने अपने वाहन को अत्यधिक तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए मनीष की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मनीष अग्रवाल और उनकी मां सविता अग्रवाल मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गए। हादसे में सविता अग्रवाल के हाथ में गंभीर चोटें आईं, और मनीष की मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद एक्सिस चालक मौके पर ही अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल मनीष अग्रवाल व उनकी मां सविता को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर एक्सिस सवार युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak