जबलपुर। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने तथा विसर्जन के दौरान कानून व्यवस्था पर निगरानी रखने जिला प्रशासन द्वारा कार्यपालिक दंडाधिकारियों को विसर्जन स्थलों पर तैनात किया है। इस बारे में जारी आदेश में कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को समय पूर्व निर्धारित स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिये गये हैं तथा संबंधित क्षेत्र के एसडीएम से समन्वय स्थापित कर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों, नगर निगम, होम गार्ड एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क में रहकर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन निर्विघ्न सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा विसर्जन स्थलों पर जिन कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है, उनमें तहसीलदार आधारताल राजाराम कौल एवं श्रीमती नीलू बागरी को हनुमानताल तालाब पर तैनात किया गया है। इसी प्रकार आधारताल तालाब पर तहसीलदार आधारताल सुश्री रंजना यादव, भटौली स्थित विसर्जन कुंड पर प्रभारी तहसीलदार गोरखपुर राजेंद्र शुक्ल, तिलवाराघाट स्थित विसर्जन कुंड पर प्रभारी तहसीलदार गोरखपुर ललित ग्वालवंशी, उदय नगर (गोकलपुर) तालाब पर राजस्व निरीक्षक रांझी दलगंजन यादव, बिलपुरा तालाब पर अतिरिक्त तहसीलदार रांझी शशांक दुबे एवं मानेगांव तालाब पर नायब तहसीलदार रांझी श्रीमती मौसमी केवट की ड्यूटी लगाई गई है।
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तैनात,देखिए कौन कहां रहेगा
byKhabarAbhiTak
-
0
