khabar abhi tak

दो रेलकर्मियों की मौत पर बवाल, सहकर्मियों का आरोप, PWI ने दबाव ड़ालकर दूसरी लाइन पर ट्राली चलवाया

शाजापुर. मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के मक्सी में दो रेलकर्मियों (ट्रेक मेंटेनर) की मौत के बाद साथी रेलकर्मियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दे दिया है. रेलकर्मी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 16 अक्टूबर को मक्सी-पीरउमरोद रेलखंड पर गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौत मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।

कर्मचारियों ने मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को ज्ञापन सौंपा है। इसमें बताया गया है कि हादसे के समय पीडब्ल्यूआई बेरछा मनोज कुमार वर्मा और सीपीडब्ल्यूआई सत्य प्रकाश जैन भी मौजूद थे। वे रेलवे ट्रॉली से ट्रैक का निरीक्षण कर रहे थे।

ज्ञापन में आरोप है कि सीपीडब्ल्यूआई सत्य प्रकाश जैन ने कर्मचारियों पर ट्रॉली को डाउन लाइन पर चढ़ाने का दबाव बनाया था। इसी दौरान ट्रेन नंबर 12780 गोवा एक्सप्रेस आ गई और दो रेलकर्मी उसकी चपेट में आ गए। रेलकर्मी दोषियों पर कार्रवाई और मृतकों के परिजनों को तुरंत सहायता देने की मांग कर रहे हैं। वे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने पर जोर दे रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak