
फाइल फोटो
जबलपुर। बेलबाग में रहने वाले एक व्यक्ति ने बाहरवाली के चक्कर में घरवाली को ठुकरा दिया। तीन तलाक देकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। महिला की रिपोर्ट पर आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बेलबाग पुलिस ने बताया कि सोमवार को कदम तलैया निवासी शबनम बानो ने लिखित शिकायत की उसकी शादी 7 जनवरी 25 को इमरान निवासी बड़ी मदार टेकरी खाई मोहल्ला से हुयी थी। वर्तमान में 6 माह की गर्भवती है। शादी के एक माह बाद से पति इमरान दूसरी लड़की के चक्कर में उसके साथ झगड़ा करता था। 23 अक्टूबर की दोपहर में वह कमरे में प्याज काट रही थी। पति आकर कमरे की चाबी की बात पर उसके साथ मारपीट करने लगा। उससे बोला कि तुम्हारे परिवार वालों ने शादी में कुछ नहीं दिया। उसने कहा कि सामर्थता के अनुसार मायके वालों ने सब दिया है। इसी बात पर तीन बार तलाक कहकर उसे तलाक दे दिया। उसे घर में रहने से मना कर दिया। पति दूसरी लड़की के चक्कर में तथा दहेज में मोटर सायकल न मिलने से लगातार प्रताड़ित कर रहा है।