पुलिस के अनुसार गोहलपुर निवासी निहकत बानों अपने भाई फरीद के साथ शाम 6 बजे के लगभग बाइक में बैठकर करोंदा जाने निकला। फरीद जब कृषि नगर से आगे बढ़ रहा था, इस दौरान पीछे से आए आटो के चालक ने टक्कर मार दी, आटो की टक्कर लगते ही बाइक सहित फरीद व निहकत गिए, इस बीच बाइक का चका आटो में फंस गया। इसके बाद भी आटो चालक भाग निकला, आटों में फंसे बाइक सवारों को देख राह चलते लोगों में चीख पुकार मच गई, कुछ लोगों ने आटो को रोकने के लिए पीछा किया लेकिन आटो चालक तेज गति से भागता गया। आगे जाकर आटो रोका तो घायलों को निकाला गया। घायल महिला निहकत की सूचना परपति अयूब सहित परिवार के अन्य लोग पहुंच गए, जिन्होने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए प्राईम हेल्थ केयर सेंटर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर घायलों की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया। वहीं पुलिस ने घायलों से पूछताद के बाद आटो चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।