khabar abhi tak

त्योहार पर साइबर ठगों ने डाली ' डगेन ', तीन को बनाया शिकार


जबलपुर।
साइबर ठगों ने त्योहार पर लोगों को लालच देकर अपना जाल बिछा लिया है। कम इनवेस्टमेंट में ज्यादा फायदा जैसे कई लुभावनी बात करके या विज्ञापन के माध्यम से लोगों को फंसा रहे हैं। ऐसे ही तीन मामले हैं जो सोमवार को शहर के अधारताल, संजीवनीनगर और विजयनगर थानों में दर्ज किए गए हैं। पुलिस शिकायत के आधार पर छानबीन करने जुटी है।

अधारताल पुलिस ने बताया कि 26 अक्टूबर को किशोर केशवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके साथ आनलाईन 89 हजार रूपये की वित्तीय धोखाधड़ी हुयी है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे इनवेस्ट से अधिक आय दिलाने का झांसा देकर उसके भारतीय स्टेट बैंक शाखा पचपेढ़ी खाता से कुल 89 हजार रूपये हड़प लिये। 

संजीवनीनगर पुलिस के मुताबिक 26 अक्टूबर को सुधांशु श्रीवास्तव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बडे़रिया गु्रप में सिविल इंजीनियर का काम करता है। 16 अक्टूबर को घर पर इंस्टाग्राम चला रहा था। तभी उसके मोबाइल में टीव्ही गर्डन एप का विज्ञापन आया, जिसे उसने डाउनलोड कर लिया। लगभग 1 घंटे बाद हिन्दी प्लस नाम से लांचर आने पर डाउनलोड कर लिया। 20 अक्टूबर के शाम के समय नोटिफिकेशन के माध्यम से पता चला कि उसके एचडीएफसी बैंक अकाउण्ट से कुल 95 हजार रूपये कट गये हैं। इस तरह अज्ञात व्यक्ति द्वारा अज्ञात एप के माध्यम से उसके खाते से 95 हजार रूपये ट्रांसफर कर लिये। 

विजय नगर पुलिस ने बताया कि 26 अक्टूबर विकास नगर में रहने वाले प्रशांत पाण्डे ने रिपोट्र दर्ज करायी कि वह होलसेल ड्राईफूट का काम करता है। 22 अक्टूबर को उसके मोबाईल पर कॉल कर काल धारक ने बताया कि हमारा भी ड्राईफ्रूट का काम है। यदि आपको ड्राईफूट चाहिये तो हम उपलब्ध करा देंगे। इसके लिये आपको एडवांस पेमेंट करनी होगी तो उसने कॉल करने वाले द्वारा दिये गये एकाउंट, जो कि दीपक पात्रा के नाम से है, में 25 हजार रूपये ट्रांसफर कर दिया। उसके बाद से उक्त कॉलकर्ता द्वारा उसका नम्बर ब्लॉक कर दिया गया। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ धोखाधडी करते हुये 25 हजार रूपये हडप लिये है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak