जबलपुर। कृषि नगर कॉलेज के सामने सोमवार की शाम बाइक सवार भाई-बहन को एक ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारकर ऑटो चालक भाग गया। दुर्घटना में घायल भाई-बहन को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ऑटो चालक की छानबीन कर रही है।
अधारताल पुलिस ने बताया कि गोहलपुर निवासी आयुब खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम लगभग 6-10 बजे उसकी पत्नी निहकत बानो ने फोन पर बताया कि कृषि नगर के सामने अधारताल में एक्सीडेंट हो गया है। वह कृषिनगर के सामने अधारताल पहंुचा। पत्नी ने बताया कि मैं अपने भाई फरीद खान के साथ मोटर सायकल से करोंदा जा रहे थे। शाम लगभग 6 बजे कृषि नगर के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे ऑटो क्रमांक एमपी 20 एक्स ए 9028 के चालक ने तेज गति से भाई के मोटर सायकल में टक्कर मार दी। दोनों मोटर सायकल सहित गिर गये थे। दोनों को हाथ पैर व सिर में चोट आ गयी। दोनों को उपचार हेतु प्राईम हेल्थ केयर सेंटर अस्पताल में भर्ती कराया।