पुलिस के अनुसार सुरेन्द्र कुमार यादव निवासी बाबा की बगिया पुष्पक नगर बीती रात परिवार के साथ दुर्गा उत्सव देखने गए थे। उन्होंने रात करीब 8 बजे घर के मेन गेट और दरवाजों पर ताला लगाया था। इस दौरान सूने घर का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे चोरों ने आलमारी के लॉकर तोड़कर सोने व चांदी के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। परिजन रात एक बजे के लगभग घर आए तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर कमरे का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी का लाकर टूटा हुआ था। चोरी की वारदात से शहर में हड़कम्प मच गया, खबर मिलते ही अधारताल पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स व डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305 के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।