khabar abhi tak

लाठी-डंडे से बुजुर्ग की हत्या, बहू से छेड़छाड़ का आरोप


जबलपुर।
पनागर के सिंगलद्वीप गांव में बहू से कथित छेड़खानी का विरोध करना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया। शिकायत को लेकर उपजे विवाद में आरोपियों ने बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्यारे लात चक्रवर्ती ने मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामूली बातचीत से शुरू हुआ विवाद अब हत्या के मामले में बदल गया है। 

पुलिस के मुताबिक 22 अक्टूबर को गांव के राजेश चक्रवर्ती पर प्यारे लाल की बहू के साथ शौचालय जाते समय छेड़खानी करने का आरोप है। बहू ने इस घटना की जानकारी प्यारे लाल और परिवार के अन्य सदस्यों को दी। इसके बाद प्यारे लाल मामले को लेकर राजेश के घर बात करने पहुंचे। 

बताया जा रहा है कि प्यारे लाल के पहुंचते ही राजेश, काली और भाग्य चक्रवर्ती भड़क गए। विवाद इतना बढ़ा कि तीनों ने कथित तौर पर प्यारे लाल के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्कात उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। प्यारे लाल ने इलाज के दौरान जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए दम तोड़ दिया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak