फाइल फोटो
जबलपुर। पाटन के बरही गांव में शुक्रवार को भैंस को मारने के विवाद को लेकर एक जेठ और उसके बेटे ने रिश्ते तार-तार कर दिए। जेठ ने लाठी से बहू पर हमला कर दिया और उसके बेटे ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। वारदात में बहू का दांत उखड़ गया। महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पाटन पुलिस ने बताया कि बरही गांव में रहने वाली गीता लोधी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि शुक्रवार की शाम 4 बजे खेत से घर आकर अपने घर के बाडे में बंधी गाय को चारा डालने गयी। वहां उसके जेठ की भैंस बंधी थी, जो उसे मारने को हुई तो उसने डंडे से भैंस को डराया। इसी बात पर जेठ प्रहलाद ंिसह लोधी गालीगलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर प्रहलाद ंिसह लोधी ने लाठी एवं प्रहलाद के लडके ने हाथ मुक्को से मारपीट कर मुंह, कंधे व शरीर मे चोट पहुंचा दी। मारपीट से उसका दांत उखड गया। दोनो कह रहे थे कि दोबारा भैस को मारा तो जान से खत्म कर देंगे।