khabar abhi tak

खाकी की धौंस : बेटी से छेड़छाड़, पिता से लूट ! देखें वीडियो



जबलपुर।
सिविल लाइन थाने में शुक्रवार देर रात एक डरी-सहमी युवती पहुंची। पिता के साथ पहुंची इस युवती ने चीख-चीख कर कहा कि उसके साथ वर्षों से छेड़छाड़ की जा रही है। दुकान से घर लौट रहे पिता के साथ चार युवकों ने चाकू मारकर लूट की है। यही, वो चार युवक हैं जो उसे और उसकी बहन को कई सालों से परेशान कर रहे हैं। युवती का आरोप था कि चारों की बहन पुलिस विभाग में हैं, जिससे उनकी रिपोर्ट पर कार्रवाई नहीं की जाती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली एक युवती ने बताया कि शुक्रवार की रात उसके पिता घर लौट रहे थे। घर लौटते समय उसके पिता के साथ मारपीट करते हुए उनके पैर में चाकू मार दिया गया है। पिता के साथ लूटपाट करते हुए आरोपी धमकी देते हुए भाग गए हैं। युवती ने आरोप लगाया है कि वारदात के समय दो युवक थे। ये वही युवक हैं जो उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। कई बार इन युवको ने उससे बातचीत करने की कोशिश की है।


युवती के मुताबिक, हेमंत सिंह राजपूत और अभिनव यादव लंबे समय से परिवार को परेशान कर रहे थे। बड़ी बहन ने जब हेमंत से बातचीत बंद कर दी तो वह उसे धमकाने लगा। आरोप है कि परिवार के विरोध करने पर घर के सामने बम फेंके गए और मारपीट भी की गई। युवती का यह भी आरोप है कि परिवार पहले कई बार सिविल लाइन थाने में शिकायत कर चुका था, लेकिन संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। उसने आरोपी की बहन के पुलिस विभाग में टीआई होने के कारण दबाव में कार्रवाई नहीं होने की आशंका भी जताई। सीएसपी सोनू कुर्मी के मुताबिक, युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। पूर्व में की गई शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने के आरोपों की भी जांच की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak