khabar abhi tak

​8 माह से फटी कछपुरा मार्केट की कैनोपी, व्यापारी हुए पलायन को मजबूर



जबलपुर। गढ़ा क्षेत्र के कछपुरा ओवरब्रिज के नीचे नगर निगम द्वारा लाखों रुपये खर्च कर तैयार कराया गया व्यवस्थित हॉकर जोन आज पूरी तरह बदहाली की मार झेल रहा है। निर्माण के दौरान जिम्मेदार अधिकारियों ने दावा किया था कि यह पुल के नीचे की सबसे व्यवस्थित सब्जी मंडी बनेगी, लेकिन रखरखाव के अभाव में करीब 8 माह पूर्व यहां लगी मजबूत कैनोपी का एक बड़ा हिस्सा फटकर नीचे लटक गया। लंबे समय से फटी पड़ी इस छत को ठीक कराने की सुध निगम प्रशासन ने नहीं ली, जिससे सरकारी दावों की कलई खुल गई है। धूप और बारिश से बचाव का साधन नष्ट होने तथा बुनियादी सुविधाओं के अभाव के चलते जिन व्यापारियों को यहां दुकानें आवंटित की गई थीं, वे अब कारोबार छोड़कर पलायन कर चुके हैं। शहर भर में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के बीच यह स्थल उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। 

​व्यापारियों ने बदहाली के कारण किया पलायन

​लाखों रुपये की लागत से सुसज्जित इस बाजार का चंद महीनों में ही वीरान हो जाना निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। क्षतिग्रस्त कैनोपी को बदलने में दिखाई जा रही लापरवाही से आम जनता की गाढ़ी कमाई की बर्बादी साफ झलक रही है। खाली पड़े परिसर के कारण अब आसपास दोबारा अव्यवस्था और अतिक्रमण पनपने का खतरा मंडराने लगा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak