khabar abhi tak

जबलपुर- देवी-देवताओं के नाम पर मांस-मछली की दुकानें चलाने पर आपत्ति, नाम बदलने की मांग, दूध की बढ़ती कीमतों पर चिंता

जबलपुर। शहर में देवी-देवताओं और पवित्र प्रतीकों के नाम पर संचालित मांस-मछली की दुकानों को लेकर हिंदू धर्म सेना ने आपत्ति जताई है। संगठन ने कलेक्ट्रेट में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर ऐसी दुकानों के नाम बदलवाने और दूध की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण की मांग की।

संगठन के अध्यक्ष नीरज राजपूत ने कहा कि घंटाघर सहित शहर के कई क्षेत्रों में मांस-मछली की दुकानें देवी-देवताओं और धार्मिक प्रतीकों के नाम पर संचालित हो रही हैं। इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। ज्ञापन में घंटाघर स्थित 'शुभ नॉनवेज' और एक अन्य क्षेत्र की 'लक्ष्मी चिकन' दुकान का उल्लेख किया गया है।

दुकानों की सूची बनाकर नोटिस जारी करने की मांग

संगठन ने प्रशासन से ऐसी दुकानों की पहचान कर सूची तैयार करने और उनके संचालकों को नोटिस जारी करने की मांग की है। साथ ही दुकानों के नाम बदलवाने और भविष्य में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले नामों से मांस-मटन की दुकानें संचालित करने की अनुमति नहीं देने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो वह अपने स्तर पर कदम उठाएगा।

दूध की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

ज्ञापन में दूध की बढ़ती कीमतों का मुद्दा भी उठाया गया। नीरज राजपूत ने कहा कि दूध के दामों में अचानक हुई वृद्धि से आम लोगों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। संगठन ने प्रशासन से दूध की कीमतों पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak