पुलिस के अनुसार मनीष कुमार राना उम्र 47 वर्ष एक मकान आइडियल ग्रेड सोसाइटी में निर्माणाधीन है। तीन दिन घर की दीवार तोड़कर चोरों यहां पर रखे करीब 7 क्विंटल लोहे की छड़ें (रॉड), एक ग्राइंडर मशीन, लकड़ी काटने की मशीन पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दस बजे मनीष अपने निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे। वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। मकान के पीछे की दीवार टूटी हुई थी और अंदर रखा सारा कीमती सामान गायब था। आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि कुछ लोग यहां से लोहा और मशीनें ले जाते हुए देखे गए है। ठेकेदार मनीष ने अपने स्तर पर तीन दिनों तक तलाश करता रहा, जब कोई जानकारी नहीं मिली तो आज ग्वारीघाट थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मनीष राना की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
Tags
jabalpur