khabar abhi tak

ईवीएम पर सवाल उठाने वाले खुद का इतिहास टटोलें:प्रह्लाद पटैल, देखें वीडियो







जबलपुर
। नरसिंहपुर में मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हालिया बयानबाजी पर कड़ा एतराज जताया है। राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग के विरुद्ध प्रदर्शन की बात उठाने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और ज्ञानेश पर की गई टिप्पणियों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा नेता प्रहलाद पटेल ने पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जुबान पर नियंत्रण रखना बेहद आवश्यक है। उन्होंने राहुल गांधी को याद दिलाया कि आज जिस ईवीएम तकनीक पर वे अविश्वास जता रहे हैं, उसकी शुरुआत ऐतिहासिक रूप से कॉंग्रेस ने की थी। श्री पटेल ने यह भी स्पष्ट किया कि वे विपक्षी नेता के अनुचित स्तर पर उतरकर उसी शैली में पलटवार नहीं करेंगे। उन्होंने नसीहत दी कि कांग्रेस सांसद को मर्यादा का ध्यान रखते हुए संतुलित आचरण अपनाना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak