khabar abhi tak

गुम हुए मोबाइल फोन पाकर खिल उठे चेहरे, 125 लोगों को लौटाए गए हैंडसेट,

 

जबलपुर।  पुलिस कंट्रोल रुम में आज का नजारा कुछ अलग ही था, यहां पर पहुंचे लोगों के चेहरों पर उस वक्त खुशी छा गई, जब लम्बे समय से गुम हुए मोबाइल फोन उन्हे दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने करीब 125 लोगों को उनके गुमे हुए फोन वापए किए। मोबाइल फोन मिलने पर लोगों ने पुलिस के इस कदम की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। 

                                 बताया गया है कि पुलिस की सायबर सेल टीम द्वारा गुमे हुए मोबाइल तलाश कर धारकों को वापस करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते आज कंट्रोल रुम में करीब 25 लाख रुपए कीमत में 125 मोबाइल लोगों को लौटाए गए है। इस मौके पर एसपी सम्पत उपाध्याय ने नागरिकों से अपील की कि यदि आपका मोबाइल फोन गुम हो गया है, तो शिकायत संबंधित थाने में करे। यदि आप सायबर फ्रॉड का शिकार हुए हैं या कोई संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि नोटिस करें, तो तुरंत राष्ट्रीय सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें, हेल्प लाईन नम्बर 7701050010 पर संपर्क करे। जबलपुर पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि सतर्क रहें, अज्ञात कॉल या लिंक पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और सायबर अपराधों से बचने के उपायों का पालन करें। अंजान व्यक्ति या ग्रुप (जैसे टेलीग्राम, व्हाट्सएप) से निवेश टिप्स न लें।  व्हाट्सएप पर आयी किसी भी प्रकार की एपीके फाईल को डाउनलोड/इंस्टाल न करें। अपने बैंक खातों संबंधी एवं अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी प्रकार के लालच में आकर किसी से भी साझा न करें। सायबर ठगों द्वारा गेमिंग का पैसा आने पर कमीशन देने, व्यापार बढाने एवं नौकरी देने जैसे लालच देकर खातों की जानकारी मांगी जाती है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak