khabar abhi tak

बुलेरो पिकअप में ढोई जा रही थी देशी-अंग्रेजी शराब, देखें वीडियो



जबलपुर।
पनागर से भारी मात्रा में अवैध रूप से बुलेरो पिकअप वाहन में देशी-विदेशी शराब लोड करके नागपुर की ओर ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारा और वाहन सहित 130 कार्टून शराब जब्त की।

गोरखपुर नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एमडी नागोतिया ने बताया कि मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर बुलेरो पिकअप क्रमांक एमपी 32 जी 0493 में देशी व अंग्रेजी शराब भारी मात्रा में पकड़ी गई है। यह वाहन पनागर तरफ से नागपुर तरफ जा रहा था। वाहन की धरपकड़ के लिए अंधमूक वायपास पर दबिश देते हुये नाकाबंदी की गई थी। पुलिस को देखकर पिकअप चालक अंधमूक से पिकअप वाहन को मोड़कर यू टर्न लेकर वापस कटनी रोड तरफ भागने लगा था। थाना माढ़ोताल पुलिस ने बुलेरो पिकअप का पीछा किया। बुलेरो पिकअप का चालक नेशनल हाईवे मेन रोड महिन्द्रा वर्क शॉप के सामने रोड किनारे पिकअप खड़ी कर अपने एक साथी के साथ मौके से भाग गया। बुलेरो पिकअप के पीछे के हिस्से में बंधी रस्सी खुलवाकर चैक करने पर 130 कार्टून शराब से भरे हुए मिले। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak