जबलपुर। साइबर ठगों का जाल गहराता जा रहा है। रोजाना कोई न कोई इनका शिकार बन रहा है। बुधवार को बेलबाग और गोहलपुर पुलिस थाने में दो लोगों ने मामला दर्ज कराया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका मोबाइल हैक करके खाता खाली कर दिया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
बेलवाग पुलिस ने बताया कि बुधवार को बेलबाग निवासी किशन विश्वकर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेलबाग पोस्ट आफिस के बाजू से जनरल स्टोर्स है। उसी मे सिलाई भी करता है। उसका पंजाब नेशनल बैंक शाखा जवाहरगंज में खाता है। 20 अक्टूबर को दोपहर लगभग 1/09 बजे एवं 01/10 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका मोबाईल को हैक करके छलपूर्वक उसके खाता से 52,000 व 45,560 रूपये निकाल लिये। जिसकी जानकारी उसे 21 अक्टूबर के दोपहर 2/23 बजे जब पुनः अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाईल हैंक कर 97,500/- रूपये निकाले, तब ज्ञात हुई। इस तरह अज्ञात व्यक्ति द्वारा छलपूर्वक उसके खाता से कुल 195,060/- रूपये ट्रांसफर कर धोखाधडी की।
इसी तरह गोहलपुर के मुताबिक बुधवार को अमखेरा में रहने वाले बालेंद्र पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एम्ब्राईडी का कारखाना चलाता है। उसका खाता आईसीआईसीआई बैंक शाखा विजय नगर में है, जिसमें उसका मोबाईल लिंक है। वह गूगल पे चलाता है। 18 अक्टूबर के 00.19 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका मोबाइल हैक कर खाते से 38 हजार रुपये यूपीआई ट्रांजेक्शन से धोखाधड़ी कर निकाल लिये है।
