khabar abhi tak

पुलिस को मिली अवैध शराब की सूचना, मिला आधा किलो गांजा

फाइल फोटो

जबलपुर।
चरगवां पुलिस को बुधवार रात घुघरा तिराहे पर अवैध शराब होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर छापा मारा, लेकिन घटनास्थल पर शराब का नामोनिशान नहीं था बल्कि मौजूद व्यक्ति के पास आधा किलो से अधिक गांजा मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया।

चरगवां थाना प्रभारी सरोजनी चौकसे ने बताया कि यह कार्रवाई क्राईम ब्रान्च और थाना पुलिस ने की है। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि ग्राम घुघरी तिराहा पर एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर ग्राहकों का इन्तजार कर रहा है। सूचना पर क्राइम ब्रांच एवं थाना चरगवां की संयुक्त टीम ने दबिश दी थी। मौके पर मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति मिला, जिससे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम शिवकुमार चौबे निवासी ग्राम जमुनिया बताया। तलाशी लेने पर सन्देही के मटमैले थैले में गांजा होना पाया गया। पुलिस ने गांजे की तौल कराई तो वह 0.582 ग्राम निकला। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak