बताया गया है कि रांझी के आजाद नगर गोकलपुर में देवी जागरण और भंडारे के दौरान विवाद हो गया था। इसमें दो महिलाओं सहित आठ लोग घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल 48 वर्षीय पारस यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। पारस यादव की मौत के बाद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए थे। उन्होंने विकल मोड़ पर शव रखकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजा देने और आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को मांगें पूरी करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया था। मामले में रांझी पुलिस ने मुख्य आरोपी समीर वंशकार सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद आज प्रशासन ने आरोपी के चिह्नित अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है