khabar abhi tak

हत्या का बदला लेने की युवक की हत्या, धारदार हथियारों से हमला कर चढ़ा दी कार..!

 

दमोह। दमोह के पथरिया स्थित सेमरा गांव में परम उर्फ चिक्कू यादव पर 6 बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में चिक्कू को गंभीर चोटें आई, इसके बाद हमलावरों ने चिक्कू  की कार से कुचलकर हत्या कर दी। बीती देर शाम हुए घटनाक्रम से गांव में सनसनी फैल गई, मौके पर पहुंची पुलिस के सामने परिजनों ने आरोप लगाए हुए कहा कि हत्या का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। 

                                पुलिस को पूछताछ में छोटे भाई अनिल यादव ने बताया कि परिवार सागर के लोग शाहपुर स्थित टड़ा गांव में जीजा का निधन होने के कारण गए थे, जिसके चलते सभी लोग वहीं रुक गए, लेकिन बीती शाम परम उर्फ चिक्कू यादव बाइक से अपनी पत्नी को लेकर घर के निकल पड़ा, पीछे से अनिल भी आ रहा था। सेमरा गांव के पास पीछा करते हुए आई कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे चिक्कू बाइक सहित गिर गया, इस दौरान कार से उतरे लोगों ने चिक्कू पर धारदार हथियारों से हमला किया फिर कार से कुचलकर मार दिया। पीछे से आए अनिल ने देखा तो बचाने के लिए दौड़ा तो हमलावरों ने उसे धारदार हथियार चमकाते हुए खदेड़ दिया। अनिल भी अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागा और पुलिस को खबर दी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए और एम्बुलेंस से परम यादव को पथरिया के स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद चिक्कू को मृत घोषित कर दिया। मामले में परिजनों ने पिम्मू यादव, छोटू यादव, नरेंद्र यादव, बाबूलाल यादव, वीरेंद्र यादव और नीरज यादव पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

दोनों के परिवारों के बीच चल रही है पुरानी रंजिश-

मृतक के भाई अनिल यादव ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे दोनों परिवारों के बीच पुराना विवाद है। कुछ साल पहले पीडि़त परिवार के किसी सदस्य ने आरोपी परिवार के एक युवक की हत्या की थी। उसके बाद से दूसरे पक्ष के साथ रंजिश चल रही थी। अनिल ने दावा किया कि इसी रंजिश के चलते उसके भाई पर हमला किया गया। पुलिस का कहना है कि उन्हे सड़क दुर्घटना की खबर मिली थी। वहीं मृतक की पत्नी का भी कहना है कि हमला किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आज पीएम रिपोर्ट मिलने पर व आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले जा रहे है, जो भी तथ्य सामने आएगे, उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak