khabar abhi tak

रेलवे के डिप्टी CTI को कोर्ट ने किया दोषमुक्त, मुम्बई की महिला ने शादी का झांसा देकर रेप का लगाया था आरोप

रतलाम। शादी का झांसा देकर रेप के आरोप से घिरे पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के डिप्टी सीटीआई (CTI) द्वारकेश अय्यर को रतलाम न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया है। फैसला तृतीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बरखा दिनकर ने सुनाया है।

                             बताया गया है कि 23 फरवरी 2021 को मुंबई की एक महिला द्वारा पश्चिम रेलवे रतलाम मण्डल में कार्यरत डिप्टी CTI द्वारकेश अय्यर पर शादी का झांसा देकर रेप करने और धमकाने का आरोप लगाया था। स्टेशन रोड़ थाना पर शून्य एफआईआर दर्ज कर मामला जीआरपी को सौंपा था। जीआरपी थाना रतलाम के तत्कालीन थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने डिप्टी CTI के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने, धमकाने का केस दर्ज किया था। अपराध दर्ज होने के बाद डिप्टीCTI द्वारा उच्च न्यायालय इन्दौर के समक्ष अग्रिम जमानत याचिका प्रस्तुत की थी। न्यायालय के समक्ष डिप्टी CTI की ओर से उनके अधिवक्ता अमित कुमार पांचाल द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों और अभियोजन की ओर से पेश गवाहों से यह स्पष्ट हुआ कि महिला द्वारा पूर्व में ही डिप्टी CTI के खिलाफ वर्ष 2018 में शिकायत की जा चुकी थी। महिला द्वारा एफआईआर में बताई घटना 20 दिसंबर 2020 की थी जबकि उसकी ओर से एफआईआर 23 फरवरी 2021 को दर्ज कराई।

पति जीवित तलाक भी नहीं हुआ-

उक्त महिला विवाहित होकर उसका पति जीवित था। दोनों का कानूनी रुप से तलाक भी नहीं हुआ था। उक्त महिला व्दारा डिप्टी सीटीआई को वाट्सएप चेट्स पर धमकाया गया था। महिला और उसके पति के खिलाफ पूर्व में महाराष्ट्र में अपराध दर्ज था। जिसमें वे दोनों समय-समय पर हाजिर होते रहे थे। जिस दिनांक की घटना महिला द्वारा बताई गई थी उस दिनांक को वह रतलाम में थी ही नहीं। महिला ने डिप्टी सीटीआई के खिलाफ महाराष्ट्र में भी रेप केस दर्ज करवाने का काफी प्रयास किया लेकिन यह अपराध दर्ज नहीं हुआ था। 

CTI को अग्रिम जमानत मिलने के बाद भी गिरफ्तार कराया था-

महिला व्दारा डिप्टी सीटीआई को गिरफ्तार करवाकर जेल भेजने के कई प्रयास किए गए। यहां तक कि अग्रिम जमानत आदेश होने के बाद भी जीआरपी थाना रतलाम की मदद से उसे अन्य केस में गिरफ्तार किए जाने के लिए महाराष्ट्र पुलिस को रतलाम लाया गया था। डिप्टी सीटीआई के खिलाफ मामले को साबित किए जाने के लिए उक्त महिला समेत अन्य गवाहों तत्कालीन थाना प्रभारी जीआरपी थाना इंदौर गायत्री सोनी, तत्कालीन थाना प्रभारी जीआरपी थाना रतलाम अजय कुमार मिश्रा आदि गवाही दी गई। कोर्ट द्वारा पूरा मामला संदेहास्पद मानकर व अन्य आधारों पर डिप्टी सीटीआई को दोषमुक्त कर दिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak