बताया गया है कि सीधी थाने में पदस्थ ASI दीपक सिंह परिहार की कार्यक्रम में सुरक्षा ड्यूटी लगाई गई थी। आरोप है कि वह ड्यूटी छोड़कर दूसरी जगह पहुंचा और शराब के नशे में ग्रामीणों से गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। बीच-बचाव करने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य गुजरात सिंह ने ASI को रोकने और समझाने की कोशिश की। आरोप है कि ASI उनसे भी अभद्रता करने लगा और हाथापाई पर उतारू हो गया। बीती दिन हुई घटना की शिकायत मिलने पर आज एसपी ने कार्रवाई करते हुएASI को सस्पेंड कर दिया। इस मामले में अमडीह निवासी तौकीद ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी। शिकायत के मुताबिक एएसआई ने उनके कर्मचारियों से जबरन 4 मुर्गे छीन लिए और 10 मुर्गों की मांग की। मांग पूरी नहीं करने पर गाली-गलौज और अभद्रता की गई। गुजरात सिंह ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के सामने मामला उठाया। एसपी संजय कुमार अग्रवाल ने एएसआई को निलंबित किए जाने की पुष्टि की।
शहडोल। शहडोल के बनसुकली में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात ASI दीपक सिंह परिहार पर आदिवासी ग्रामीणों से गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप है। शिकायत में 4 मुर्गे छीनने और 10 मुर्गों की मांग करने की बात भी कही गई है। इस मामले में सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने ASI को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।
Tags
shahdole