62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर सहायक उप निरीक्षक श्री यमुना नारायण बाजपेयी विधि शाखा पुलिस कार्यालय जबलपुर, सहायक उप निरीक्षक श्री वीरेश बाबू कटियार थाना हनुमानताल एवं सहायक उप निरीक्षक श्री पंचमलाल यादव थाना कोतवाली को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ आयुष जाखड़ द्वारा रक्षित निरीक्षक जयप्रकाश आर्य की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पेंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर कंट्रोल प्रभारी उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह एवं सेवानिर्वत्त हो रहे अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़ ने कहा कि आप सभी कीे 40 से 42 साल तक की सेवा अवधी शानदार, यादगार एवं बेदाग रही। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।
जबलपुर। पुलिस विभाग में करीब 40 वर्ष तक सेवाएं देने के बाद आज तीन पुलिस अधिकारी सेवानिवृत हुए, तीनों अधिकारियों को पुलिस कंट्रोल रुम में आयोजित कार्यक्रम में भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हुए, जिन्होने स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्जवल भविष्य की कामना की।
Tags
jabalpur