बताया गया है कि ग्राम सुरंगदेवरी महाराजपुर निवासी पिल्लू लाल उइके 55 वर्ष अपनी पोती पुष्पांजलि उइके 6वर्ष को लेकर सुबह दतला नदी में नहाने गए थे। नहाते नहाते दोनों गहरे पानी में जाकर डूब गए। काफी देर तक उनके बाहर नहीं आने पर परिवार के एक बच्चे को संदेह हुआ तो वह शोर मचाते हुए घर पहुंचा और परिजनों को खबर दी। बच्चे का शोर सुनकर आसपास नहा रहे ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया, जब तक परिजन घटनास्थल पर पहुंचते इससे पहले ग्रामीणों ने तलाश करते हुए दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने दोनों को मृत हालत में देखा तो फूट-फूट कर रोए, जिससे आसपास खड़े लोगों की आंखे भी नम हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।
Tags
mandla