पुलिस के अनुसार सेठी नगर गुप्तेश्वर निवासी आदर्श बर्मन उम्र 19 वर्ष स्कूल में 12 कक्षा की पढ़ाई कर रहा है। बीती रात आदर्श अपने दोस्त रोहित बेन के साथ बाइक में पेट्रोल भरवाकर अपने घर जाने के लिए निकला। जब वह सनातन धर्म स्कूल हाथीताल कालोनी के पास पहुंचा तो उसके रुपए गिर गए। आदर्श व उसका दोस्त रोहित रुक रुपए तलाशने लगे। तभी गज्जी ठाकुर व उसके साथी पहुंच गए और आदर्श से बातचीत करते हुए शराब पीने के लिए रुपयों की मांग करने लगे। आदर्श के मना करने पर गज्जी ठाकुर ने चाकू निकालकर हमला करना शुरु कर दिया। हमले में आदर्श के पैर व जांघ में गंभीर चोटें आई। दोस्त ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उसे भी बुरी तरह पीटा, राह चलते लोगों ने देखा तो रुक गए, जिसपर गज्जी व उसके साथी धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने घायल आदर्श को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
Tags
jabalpur