khabar abhi tak

तीन दिन से लापता ' आशीष ' को लेकर खमरिया में चकाजाम, देखें वीडियो




जबलपुर।
खमरिया से लगी उमरिया नहर में दोस्तों के साथ नहाने गया आशीष ठाकुर के पानी में लापता होने के तीन दिनों बाद भी सुराग नहीं मिलने से खफा क्षेत्रवासियों ने मंगलवार को खमरिया में चकाजाम कर दिया। चकाजाम की खबर मिलते ही सीएसपी सहित भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्रजनों का खुला आरोप था कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी दस वर्षीय बालक का पता नहीं चल पा रहा है। यदि पनडुब्बी टीम सर्चिंग करती तो बालक का पता चल सकता था। मौके पर सीएसपी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया।


मौके पर बालक की मां पूजा ठाकुर का आरोप था कि पुलिस कुछ नहीं कर रही है। नाव आती है और घूमकर चली जाती है। तीन दिनों से उसके बेटे का कोई पता नहीं चला। परिजनों को एक कबाड़ी ने आकर बताया था कि उनका बेटा डूब गया है। वहीं, क्षेत्र के बच्चा यादव का कहना था कि पुलिस पनडुब्बी टीम लगती है तो बालक की पतासाजी हो सकती है। 


ये रहा मामला

पिपरिया में रहने वाले बबलू ठाकुर का 10 वर्षीय पुत्र आशीष ठाकुर अपने कुछ हमउम्र साथियों के साथ उमरिया नहर के पास गया था। दोपहर में नहाने के दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया था, जिससे आशीष संतुलन खो बैठा था और गहरे पानी में चला गया था। देखते ही देखते बालक पानी की धार के साथ बह गया। बालक के घर न लौटने और हादसे की खबर मिलते ही मां-बाप घटनास्थल पर पहुंचे थे। पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद ली जा रही थी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak