जबलपुर। ओमती थानान्तर्गत तीन पत्ती चौराहा पर बीती रात दस बजे के लगभग सवारी बिठाने को लेकर दो आटो चालकों के बीच झगड़ा हो गया। जिसपर अजय अहिरवार पर दूसरे आटो चालक ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में अजय के पेट में गंभीर चोटें आई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल आटो चालक अजय अहिरवार को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाकर फरार आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार बड़ा पत्थर रांझी निवासी अजय अहिरवार उम्र 30 वर्ष किराए पर लेकर सवारी आटो चलाता है। बीती रात वह अपना आटो लेकर मदनमहल से रांझी घर जाने निकला। तीन पत्तीन चौराहा के पास उसने सवारी को बिठा लिया। इस दौरान एक और आटो चालक पहुंच गया। जिसने यह कहते हुए अजय से विवाद शुरु कर दिया कि तून हमारी सवारी बिठाई है इसके रुपए हमें देना होगें। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट शुरु हो गई। तभी आटो चालक ने चाकू निकालकर अजय अहिरवार पर हमला कर दिया, हमले में अजय के पेट में चोट आई और वह गिर गया। हमला होते देख आसपास से गुजर रहे लोग रुक गए, भीड़ होते देख हमलावर भाग निकला। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल अजय अहिरवार को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाकर फरार आटो चालक की तलाश शुरु कर दी है। घटना को लेकर काफी देर तक क्षेत्र में अफरातफरी मची रही।