khabar abhi tak

हनुमान टोरिया के बाबा और समिति में ठनी, अस्पताल पहुंचे बाबा, देखें वीडियो

 


जबलपुर।
घमापुर के हनुमानटोरिया मंदिर की समिति और वहां रह रहे बाबा के बीच ठन गई है। बाबा का आरोप है कि समिति वाले उन्हें बेदखल कर रहे हैं, जबकि वे एक कोटरी में रहते हैं। मंदिर प्रांगण में अतिक्रमण पसर रहे हैं, जिसका उन्होंने विरोध किया था। विरोध होता देखकर उनके साथ मारपीट की गई थी। मामले की पुलिस में रिपोर्ट भी की गई थी। पुलिस का कहना है कि बाबा को अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।


घमापुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि हनुमानटोरिया में पिछले दिनों से उत्तरप्रदेश के कन्नौज के रहने वाले एक बाबा रह रहे हैं। बाबा ने मंदिर और उसके आसपास फैले अतिक्रमण का विरोध किया था। अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस और प्रशासन से मांग की थी। बाबा का कहना था कि हनुमानटोरिया मंदिर की चाबी अध्यक्ष या पुजारी को दी जानी चाहिए। इसके साथ ही यहां होने वाले अतिक्रमण भी हटने चाहिए। उनके साथ मारपीट की गई थी। घायल दशा में बाबा को विक्टोरिया पहुंचाया गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak