khabar abhi tak

स्कूल जा रही छात्रा पर बाइक सवार बदमाशों ने ब्लेड से किया हमला, चीखते हुए जान बचाकर एक घर में घुसी

 

जबलपुर। जबलपुर के बरगी-घंसौर स्थित कहानी गांव में आज उस वक्त सनसनी फैल गई। जब स्कू ल जा रही छात्रा को बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोककर अभद्रता की, छात्रा ने विरोध किया तो उसपर ब्लेड से हमला कर दिया। ब्लेड का हमला होते ही छात्रा चीखते हुए एक घर में घुस गई। परिवार के सदस्यों ने देखा तो स्तब्ध रह गए। खबर मिलते ही छात्रा के परिजन आ गए, जिन्होने छात्रा को इलाज के लिए पहुंचाया। इसके बाद शाम 6 बजे थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। 

                                       पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए बताया कि छात्रा रोज की तरह आज दोपहर 12 बजे के लगभग स्कूल जाने के लिए घर से निकली। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने पहले छात्रा से उसका नाम पूछा। इसके बाद उन्होंने छात्रा के साथ अभद्रता करते हुए ब्लेड से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से छात्रा घबरा गई और उसके शरीर पर चोट आई। हमले के बाद छात्रा किसी तरह वहां से बचकर पास स्थित एक घर में पहुंची और खुद को सुरक्षित किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल छात्रा को उपचार के लिए उपस्वास्थ्य केंद्र कहानी ले गए। स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को परिजन अपने साथ लेकर घंसौर थाना पहुंचे। जहां घटना की शिकायत पुलिस से की गई।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak