जबलपुर। सागर में आयोजित आर्मी भर्ती रैली में आने वाले अभ्यर्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। मकरोनिया–मुरैना–मकरोनिया के बीच यह अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन 1 से 3 अक्टूबर तक तीन ट्रिप संचालित होगी। ट्रेन संख्या 01711 मकरोनिया–मुरैना स्पेशल प्रतिदिन शाम 6 बजे मकरोनिया से रवाना होगी और सागर, खुरई, बीना मालखेड़ी, आगासोद तथा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होते हुए अगले दिन सुबह 4 बजे मुरैना पहुंचेगी। सागर में इसका आगमन शाम 6.25 बजे, खुरई में 7.30 बजे, मालखेड़ी में 7.45 बजे और झांसी में रात 10 बजे होगा। वापसी में ट्रेन संख्या 01712 मुरैना–मकरोनिया स्पेशल सुबह 5 बजे मुरैना से रवाना होकर दोपहर 2 बजे मकरोनिया पहुंचेगी। झांसी में सुबह 11 बजे, मालखेड़ी में 12.45 बजे, खुरई में 1.02 बजे तथा सागर में 1.40 बजे इसका आगमन होगा। ट्रेन में 10 सामान्य श्रेणी के कोच और दो एसएलआर सहित कुल 12 आईसीएफ कोच होंगे। इसका संचालन विद्युत कर्षण से किया जाएगा। रेलवे ने अभ्यर्थियों और यात्रियों से समय-सारणी के अनुसार यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।
आर्मी भर्ती रैली के लिए तीन दिन चलेगी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन
byKhabarAbhiTak
-
0
