जबलपुर. जबलपुर स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15018 काशी एक्सप्रेस से प्रयागराज से मुंबई जाते समय पिछले दिनों अचानक गायब हुई एक महिला के अपहरण की खबर से हड़कम्प मच गया। घटना को जीआरपी थाना जबलपुर ने गंभीरता से लिया और महिला को खोज निकाला. वह अपने मायके में सकुशल मिली. जिसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया।
जीआरपी जबलपुर में अपराध क्रमांक 522/26, धारा 140(3) बीएनएस के प्रकरण में अपहृत महिला शालिनी मिश्रा, उम्र 26 वर्ष, गत 1 अक्टूबर को अपने पिता के साथ थाना उपस्थित हुई। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह ट्रेन क्रमांक 15018 काशी एक्सप्रेस से प्रयागराज से मुंबई जाते समय इटारसी स्टेशन पर उतरकर अपनी स्वेच्छा से मायके चली गई थी। उसके साथ किसी प्रकार की जोर-जबरदस्ती या अपराध घटित नहीं हुआ है।
महिला का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर माननीय न्यायालय में धारा 183 बीएनएसएस के तहत कथन दर्ज कराए गए। महिला द्वारा अपने पिता के साथ जाने की इच्छा व्यक्त करने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे पिता के सुपुर्द किया गया। मामले में अग्रिम विवेचना जारी है।
पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सुंदर सिंह कनेश व अति पुलिस अधीक्षक रेल आशुतोष मिश्रा एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल विजय गुठरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत की टीम प्र.आर. मनोजमिश्रा ,प्र.आर. अरुण तिवारी प्र आर परशुराम ,प्र.आर. रविकांत रजक प्र.आर.122 ओम प्रकाश बघेल,प्र.आर. गोपाल प्र.आर उमेश प्र आर सागर उपाध्याय की विशेष भूमिका रही है
