khabar abhi tak

सुरक्षित समाज और जिम्मेदार नागरिकता की ओर एक सार्थक पहल, देंखे वीडियो

 



जबलपुर।
‘जनसेवा सृजन संवाद’’ कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को कानून, सुरक्षा एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति किया गया जागरूक’ उच्च शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को शासकीय मोहनलाल हरगोविन्ददास गृह विज्ञान एवं विज्ञान महाविद्यालय (स्वाशासी) जबलपुर के प्रेक्षागृह में ‘जनसेवा सृजन संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रिसिंपल समीर कुमार शुक्ल के मागदर्शन में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. निधी चौबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना तिवारी, महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. रश्मि पटेल, डॉ. रीना भैरम, डॉ. विभा श्रीपाल, डॉ. तिलोतमा, डॉ. रश्मि जाट, डॉ. प्रियंका दुबे, डॉ. स्वाति  मिश्रा, डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, शक्ति बबेले, गुणवंत सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल राजेश्वरी कौरव तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अखिलेश गौर, रक्षित निरीक्षक जयप्रकाश आर्य, उप निरीक्षक आशुतोष मिश्रा, उप निरीक्षक सुनीता पंच उपस्थित रहीं। 

 कार्यक्रम की अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. निधी चौबे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना तिवारी द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिकों के निर्माण में ऐसे आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सजग, संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज में सकारात्मक योगदान देने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद स्थापित करते हुए सामाजिक सुरक्षा, न्याय व्यवस्था, भारतीय संविधान, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों, साइबर सुरक्षा तथा आपातकालीन सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, कानून का पालन करने, अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को समझने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में उपलब्ध सहायता सेवाओं का उचित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। संवादात्मक सत्र में विद्यार्थियों की जागरूकता बढ़ाने और पुलिस तथा युवा वर्ग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को थाना मदनमहल का भ्रमण भी कराया गया, जहां उन्हें थाने की कार्यप्रणाली, पुलिस की विभिन्न जिम्मेदारियों एवं आमजन की शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak