khabar abhi tak

राहर दाल की फसल के बीच गांजे के 12 पेड़, देखें वीडियो



जबलपुर।
बरगी के सिलुआ रमनपुर गांव के खेत में लगी राहर दाल की फसल के बीच गांजे की खेती की जा रही थी। इस बात का खुलासा बरगी पुलिस ने किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गांजे की खेती करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से गांजे के 12 पेड़ जब्त किए। इस मादक पदार्थ की कीमत एक लाख रूपए से अधिक बताई गई है।

बरगी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि गुरूवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुम्मेरा गौंड़ निवासी सिलुआ रमनपुर का अपने खेत में अवैध मादक पदार्थ गांजा के कुछ पेड़ लगाये है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी। मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति दिखा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सुम्मेरा गौंड़ निवासी ग्राम सिलुआ रमनपुर बताया। तलाशी लेने पर खेत में लगी राहर की फसल के बीच मादक पदार्थ गांजा के 12 नग पेड लगभग ढाई से सात फिट लम्बे लगे दिखे। गांजा के पेड़ उखाड़कर मिट्टी झड़ाकर मादक पदार्थ गांजा की तौल करने पर 7 किलो 200 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख रूपये का होना पाया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak