जबलपुर। जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आता जा रहा है। साइबर ठग सक्रिय होते जा रहे हैं। अब तो ऐसा हो रहा है कि मोबाइल पर लिंक भूलवश भी क्लिक हो गई तो समझो आपका खाता खाली हो जाएगा। पुलिस के सामने ऐसे पांच मामले आए हैं, जिनमें टच होते ही पहले मोबाइल हैक हुआ, फिर खाते से अज्ञात व्यक्ति ने पैसे निकाल लिए। पुलिस इन मामलों में छानबीन कर रही है।
माढ़ोताल पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को मदरटेरेसा नगर निवासी शैलेन्द्र नामदेव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके साथ आनलाईन वित्तीय धोखाधड़ी हुयी है। 1 अक्टूबर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपनी गलत पहचान बताकर या दिखाकर उसे धोखाधड़ी करते हुये उसके एसबीआई क्रेडिट कार्ड, यूनियन बैंक खाते से कुल 79 हजार 849 रूपये हड़प लिये हैं।
माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि करमेता के शंकर नगर में रहने वाली आस्था जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 अक्टूबर की 4-36 बजे उसके मोबाइल पर लिंक आयी। उसमें पेमेन्ट करने के लिये ऑप्शन आया तो उसने गूगल पे के माध्यम से 29 हजार 999 रूपये पेमेंट किये। इस तरह अज्ञात व्यक्ति उसके साथ आनलाईन डर या चोट पहुंचाने की धमकी देकर धोखाधड़ी करते हुये उससे 29 हजार 999 रूपये हड़प लिये।
रांझी पुलिस ने बताया कि नरसिंहनगर निवासी शुभम गुगलियानी ने लिखित शिकायत की है कि 12 अक्टूबर की सुबह लगभग 11 बजे उसके मोबाइल नम्बर पर यूनिटी स्माल फाईनेंस बैंक के नाम से कॉल आया। उसने बताया कि आपके अकाउण्ट में जो लोन अमाउण्ट आया है, जिसें महिने की ईएमआई कटवाने के लिये उक्त अकाउण्ट को यूपीआई से लिंक करवाना अनिवार्य है। उसने लोन लिया था, इसलिये उक्त मोबाइल धारक की बातों पर विश्वास कर लिया। उसके व्हाटसएप नम्बर पर लिंक आई। उसने लिंक ओपन किया। इससे उसका मोबाइल हैक हो गया। लगभग 15 मिनिट बाद उसका मोबाइल नार्मल हुआ। उसके बैंक अकाउण्ट से 95 हजार रूपये कट गये थे।
गोरखपुर पुलिस के मुताबिक पीडब्ल्यूडी कॉलोनी निवासी जगदीश सरवटे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सम्भागीय उपायुक्त कार्यालय आदिम जाति कल्याण विभाग श्यामला हिल्स भोपाल में पदस्थ है। उसे अपने परिचित से बिल लेना था, जो बिल न आकर 12 अक्टूबर को उसके मोबाइल पर लिंक आई। उसने उसे टच कर दिया। इससे मोबाइल हैक हो गया। 21 अक्टूबर को भारतीय स्टेट बैंक मेन ब्रांच से स्टेटमेंट निकलवाया। उसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा 8 बार में उसके बैंक अकाउण्ट से कुल 69 हजार 660 रूपये ट्रांसफर कर लिये।
लार्डगंज लार्डगंज पुलिस ने बताया कि कछपुरा के पुष्पनगर में रहने वाली प्रियंका राजपूत ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि उसके पति कुलदीप सिंह जियो फाईबर कम्पनी में विजयनगर में डीआरएस के पद पर कार्यरत हैं। उसके मोबाइल पर एड आया था। उसकी बेटी ने मोबाइल पर गेम खेलते समय क्लिक कर दिया था। 25 अक्टूबर से 26 अक्टूबर की दोपहर 15-31 बजे तक उसके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाता से 6 बार में कुल 1 लाख 82 हजार 763 रूपये ट्रांजेक्शन हो गये। अज्ञात व्यक्ति द्वारा छलपूर्वक उसके खाते से ऑनलाईन 1 लाख 82 हजार 763 रूपये ट्रांसफर कर लिये।
