khabar abhi tak

रेल्वे स्काउट-गाइड्स ने गांधी जयंती पर पैदल रैली निकाली, स्वच्छता अभियान एवं पौधा रोपण किया

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल भारत स्काउट्स एवं गाईडस द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर सर्वप्रथम सुभाष कालोनी परिसर में पोस्टर बैनर तले पैदल रैली निकाली गई। कालोनीवासियों को संदेश दिया कि हमेशा परिसर को साफ रखें। बच्चों द्वारा सफाई, पौधा रोपण किया गया।  

इस कार्यक्रम का मार्गदर्शन मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा, अभय कुमार गुप्ता अपर मंडल रेल प्रबंधक, वरूण चतुर्वेदी वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, सचिपति नंदन सहायक कार्मिक अधिकारी कल्याण ने किया। इस कार्यक्रम में स्काउट गाईड के बच्चे, जिला सचिव अनिल चौबे, संयुक्त सचिव संजीव तिवारी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक नेतराम मेहरा, वर्क सुपरवाईजर प्रकाश चन्द्र राय, सुनील पराचवार, अजीत बरनवाल, मनोज कुमार कामडे एवं नितिन धनगर, स्काउट लीडर्स देवेन्द्र कतिया, शशांक पाण्डे आदि का सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak