बताया गया है कि गढ़ा का दहशरा चल समारोह अपने गरिमामय तरीके से निकल रहा था। दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन करने श्रद्धालु सड़क के दोनों ओर खड़े थे। आज सुबह पांच बजे के लगभग त्रिपुरी चौराहा पर सुबह पांच बजे के लगभग आपसी रंजिश के चलते आकाश कोष्टा व उसके साथी ने अनुराग पांडेय निवासी शांति नगर पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में अनुराग के शरीर पर चोट आई और वह गिर गया, जिसे देख भीड़ में खड़े लोगों के बीच चीख पुकार व भगदड़ मच गई। शोर सुनकर गढ़ा थाना के सब इंस्पेक्टर संजय गुर्जर पहुंच गए, जिन्होने हमलावरों को पकडऩे की कोशिश की तो उनके चेहरे पर चाकू लग गया। घटना को लेकर गुस्साए लोगों ने आकाश कोष्टा व उसके साथी को पकड़कर बुरी तरह पीट दिया, खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने घायल अनुराग व एसआई संजय गुर्जर को अस्पताल पहुंचाकर दोनों आरोपियों को भीड़ से बचाते हुए थाना पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि आकाश कोष्टा अपराधिक प्रवृति का है उसके खिलाफ पहले से भी चार मामले दर्ज है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। चाकूबाजी के पीछे की वजह, घटना में इस्तेमाल हथियार और अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आरोपी का दोष अदालत में साक्ष्यों के आधार पर तय होगा।
Tags
jabalpur