khabar abhi tak

जबलपुर में विशाल सोनकर हत्याकांड के मुख्य आरोपी अभी भी फरार, इनाम घोषित करने के बाद अब संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में पुलिस

 

जबलपुर। बेलबाग थानान्तर्गत बाई का बगीचा घमापुर क्षेत्र जुलाई माह में हुए चर्चित विशाल सोनकर हत्याकांड के मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस अधीक्षक ने दोनों पर इनाम घोषित किया, पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है, इसके बाद भी मुख्य आरोपी राजा व प्रीतम सोनकर फरार है। जिसके चलते  अब पुलिस दोनों की सम्पत्ति कुर्क करने की तैयारी में जुट गई है। 

                            पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। यदि आरोपी जल्द कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनकी चल-अचल संपत्तियों को कुर्क करने की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट ने इसके लिए 10 से 12 दिन का समय दिया है। साथ ही, आम जनता को चेतावनी दी गई है कि वे आरोपियों के परिजनों से किसी भी प्रकार का वित्तीय लेनदेन न करें। गौरतलब है कि पुरानी रंजिश के चलते 26 जुलाई को विशाल सोनकर अपने भाई अंकित सोनकर के साथ प्रॉपर्टी देखने घमापुर चौक गया था। वहीं पहले से घात लगाए बैठे प्रीतम सोनकर, राजा सोनकर और उनके साथी सावन, बल्लू, साहिल और अन्य ने विशाल पर चाकू और बेसबॉल बैट से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे विशाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन दिन के भीतर ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन मुख्य आरोपी राजा और प्रीतम अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। बेलबाग पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और वारंट के बाद भी पेश न होने पर कुर्की की कार्रवाई तय है। दूसरी ओर, तीन महीने बाद भी मुख्य आरोपियों के खुले घूमने से मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश और निराशा का माहौल है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak