khabar abhi tak

सफाई पर फोकस, मैदानी कर्मियों की पीठ थपथपाने खुद पहुंचे कलेक्टर



जबलपुर। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने आज सुबहशहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस संयुक्त दौरे में अपर आयुक्त अशफाक परवेज कुरैशी, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा सहित सहायक स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र राज और अर्जुन यादव मौजूद रहे। प्रशासनिक अमले ने तीन पत्ती चौराहे से रानीताल गारबेज ट्रांसफर स्टेशन तक जायजा लेते हुए वेस्ट टू एनर्जी, सीवेज ट्रीटमेंट और सी एंड डी वेस्ट प्लांट का सघन मुआयना किया। दोनों आला अफसरों ने कचरा गाड़ी चालकों व गेट कीपर से मिलकर सभी मैदानी कर्मियों की कार्यप्रणाली को सराहा।

​सफाई मित्रों से हाथ मिलाकर बढ़ाया हौसला

​शहर भ्रमण की शुरुआत में अधिकारियों का काफिला तीन पत्ती चौक से रानीताल मार्ग की तरफ बढ़ा। सड़क किनारे और प्रमुख रिहायशी क्षेत्रों में कचरा संग्रहण की स्थिति देखी गई। इसके बाद दल सीधे रानीताल जीटीएस पहुंचा। यहां से निकलने वाले ठोस और तरल अपशिष्ट के प्रबंधन को परखा गया। कलेक्टर ने कचरा उठाने वाली गाड़ियों के ड्राइवरों से बात की और उनके काम के समय, तकनीकी दिक्कतों व रूट की जानकारी ली। मौके पर तैनात सुरक्षा गार्ड और गेट कीपर से भी हालचाल पूछा गया। धरातल पर काम करने वाले कर्मियों से सीधे संवाद स्थापित होने से पूरी टीम का उत्साह दोगुना हो गया।

​वेस्ट मैनेजमेंट के तीनों प्लांट में देखी तकनीक

​प्रशासनिक दल ने रानीताल के बाद कचरे से बिजली बनाने वाले वेस्ट टू एनर्जी संयंत्र का रुख किया। वहां कचरे के दहन, पृथक्करण और बिजली उत्पादन की प्रक्रिया का तकनीकी ब्योरा लिया गया। इसके तुरंत बाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में गंदे पानी के शुद्धिकरण के पैरामीटर्स देखे गए। निर्माण और विध्वंस सामग्री से जुड़े सी एंड डी प्लांट में मलबे के पुनर्चक्रण की क्षमता परखी गई। निरीक्षण समाप्त करते हुए कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त के नेतृत्व की तारीफ की और निर्देश दिए कि सभी अधिकारी इसी गति से शहर को सुंदर बनाए रखें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak