पुलिस के अनुसार गोरखपुर इंद्रानगर कमल किराना स्टोर के पास रहने वाले 21 वर्षीय मैकेनिक ओम साहू अपने घर के अंदर थे, तभी अचानक बाहर एक जोरदार धमाका हुआ। जैसे ही ओम साहू दौड़कर बाहर आंगन में आए तो देखा कि घर के आंगन में रखी वॉशिंग मशीन व दीवार पर सुअरमार बम फोड़ा गया था। मौके पर बम के जलते हुए अवशेष और सूतली बिखरी पड़ी थी। इस दौरान देखा तो तीन लड़के अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग रहे है। शोर मचाने पर ओम के भाई संजू व मुकेश बाहर आ गए, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।
तड़के वंशकार मोहल्ला में बदमाशों ने चलाए बम-
इसी तरह आज तड़के चार बजे वंशकार मोहल्ला घमापुर में श्रीमती द्रोपदी वंशकार उम्र 44 वर्ष के घर पर बाइक से बदमाशों ने बमों से हमला कर दिया। बम के धमाके की आवाज सुनकर द्रौपदी सहित परिवार के अन्य लोग बाहर निकलकर आए तो देखा कि बम के हमले में खिड़की की जाली टूट गई है, चारों ओर धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था। सुबह 8.30 बजे द्रोपदी बाई ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।