जबलपुर। संगम कॉलोनी में रहने वाली एक शिक्षिका के खाते से पैसे निकल गए और उसे इसकी भनक नहीं लगी। इस बात का पता उसे तब चला जब वह मोबाइल पर मैसेज देख रही थी। उसके मैसेज बॉक्स में चार मैसेज पड़े थे, जिसमें उसके खाते से पैसे कटना बताया गया था। शिक्षिका ने धोखाधड़ी भांपते ही इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि सोमवार को संगम कॉलोनी में रहने वाली राखी विश्वकर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह प्राईवेट शिक्षक है। पंजाब नेशनल बैंक फुहारा चौक में उसका एकाउंट है। वह इसमे यूपीई चलाती है। उसके गूगल पे यूपीआई से 21 सितंबर से 26 सितंबर के बीच 4 बार मे उसके एकाउंट से 31 हजार 200 रूपये धोखाधडी कर ट्रांसफर कर लिये है।
