khabar abhi tak

रेत की बोरियों के बीच रखी थी शराब से भरी बोरियां


जबलपुर।
मझौली के पोला रोड के एक घर में रेत की बोरियों के बीच शराब से भरी बोरियां रखी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा माराकर अवैध रूप से रखी देशी शराब को जब्त की। मौके से आरोपी पुलिस की टोह मिलते भाग गया था।

मझौली थाना प्रभारी पूर्वा चौरसिया ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिलने पर पोला रोड़ में मिंटू साहू के घर के अंागन में दबिश दी गई थी। मिंटू साहू अपनी सकूनत पर नहीं मिला। मिंटू साहू के घर के अंागन में रेत भरी बोरियों के बीच 2 बोरियों में कुल 346 पाव देशी शराब कीमती लगभग 27 हजार 88 रूपये की रखी मिली। बोरियों में भरी शराब जब्त करते हुये आरोपी मिंटू साहू के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की। 

इसी तरह रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुरानी शराब दुकान के पास एक व्यक्ति खड़ा दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम रामगोपाल प्रसाद उर्फ बल्ली पटेल निवासी नई बस्ती बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 पेटी में 150 पाव देशी शराब कीमती 14 हजार 600 रूपये जब्त किए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak